किसान अब कृषि यंत्रीकरण योजना से होंगे लाभान्वित, किसानों को ...
उत्तर प्रदेश के किसान यदि खेती में उपयोग में आने वाली मशीनों को कमदाम पर सरकारी सब्सिडी के साथ
खरीदना चाहते हैं, तो सरकार आपको जल्द ही कम कीमत में मशीनें उपलब्ध करवायेगी ,
इसके लिए अपको कृषि विभाव की आफिशियल वेबसाइट पर 30 नवंबर से आवेदन कर सकते हैं,
किसान आजकल खेती में नई तकनीक की मशीनें उपयोग कर रहे हैं, जिससे उनको खेती में काफी मदद
मिल रही है , प्रदेश में किसानों के लिए 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी तक की व्यवस्थी की गयी है ।
30 नवंबर से शुरु रजिस्ट्रेशन
राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका है , इसके रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 30 नवंबर 2023 को हो रही है , किसान www.upagriculture.com पर जाकर
अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, इसी तरह फतेहपुर जिले में भी 407 यंत्रो को बाँटने का लक्ष्य दिया गया है।
फतेहपुर में 407 यंत्र देने का है लक्ष्य
कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत 407 यंत्रों का बाँटने का लक्ष्य है ,
इसके तहत किसनों को सब्सिडी के साथ खेती की मशीन भी दी जायेगीं,
इसके लिए 1 लाख से कम कीमत की मशीनों पर ढाई हजार शुल्क आनलाइन जमा करना होगा

0 टिप्पणियाँ