स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय (Life Story of Swami Vivekananda)

 स्वामी विनेकानन्द एक भारतीय दार्शनिक तथा सन्त थे , उन्होने भारतीय वेद-पुराणों का अध्ययन करके उनकी व्याख्या की  है,  स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे, उन्होंने युवा शक्ति को प्रेरित करने का कार्य बड़ी सहजता  से किया । 

स्वामी विवेकानन्द वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।

इनका जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ उनके पिता उनको इंग्लिशमैन बनाना चाहते थे, स्वामी विवेकानन्द के पिता एक सरकारी कर्मचारी थे,  उनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था, उनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त तथा माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था.

प्रभावशाली बुद्धि और शक्ति तथा आध्यात्मिक प्रतिभा, स्वामी विवेकानंद ने अपने छोटे से जीवन (1863-1902) में अपार श्रम और उपलब्धियों को संजोया था।

विवेकानन्द को बचपन से ही दो प्रकार के स्वप्न आते थे , एक में वो लक्जरी जिंदगी जीते थे, तथा दूसरे में वो अपने आप को साधू के रूप में देखते थे।

नरेन्द्र ने अपने दुनिया को जानना चाहा और एक सन्त के रूप में अपनी पहचान बनायी 

वो भगवान का दर्शन करना चाहते थे, उन्होंने आचार्य रामकृष्ण परमहंस को गुरु के रूप में स्वीकार किया , रामकृष्ण परमहंस और विवेकानन्द घंटो बैठकर ध्यान किया करते थे ।

1893 में शिकागो में धर्म संसद के बाद विवेकानंद एक लोकप्रिय व्यक्ति बन गए, जहां उन्होंने अमेरिकियों को हिंदू धर्म से परिचित कराने से पहले "अमेरिका की बहनों और भाइयों ..." शब्दों के साथ अपना प्रसिद्ध भाषण शुरू किया। वे संसद में इतने प्रभावशाली थे कि एक अमेरिकी अखबार ने उन्हें "ईश्वरीय  वक्ता और निस्संदेह संसद में सबसे बड़ी हस्ती" के रूप में वर्णित किया। हिंदू दर्शन के मूल सिद्धांत, और न्यूयॉर्क की वेदांत सोसाइटी और सैन फ्रांसिस्को की वेदांत सोसाइटी (अब उत्तरी कैलिफोर्निया की वेदांत सोसाइटी) की स्थापना की, जो दोनों पश्चिमी दुनिया में वेदांत सोसायटी की नींव बन गए।

Swami Vivekananda quotes in Hindi









Source:wikipedia       Source:hindibasic

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ